कांवड़ यात्रा में एक बाइक की टक्कर ने मचा दिया बवाल! कांवड़िए भिड़े तो बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मी से भी मारपीट

मेरठ के दौराला में दिल्ली-दून हाईवे पर बाइक की टक्कर के बाद कांवड़ियों के दो गुटों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे कांवड़ियों के वेश में तैनात हेड कॉन्स्टेबल के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 4 August 2026, 2:58 PM IST

Meerut : कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में रविवार देर रात मामूली बाइक टक्कर के बाद कांवड़ियों के दो गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना दिल्ली-दून हाईवे पर गरम धरम होटल के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली के देवली कॉलोनी निवासी विकास मिश्रा अपने साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गौतमबुद्धनगर के बिसरख निवासी सोनू यादव और उनके साथी गुड्डू बाइक से हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे।

कांवड़ से टकराई बाइक, आमने-सामने आए दोनों पक्ष

बताया गया कि गरम धरम होटल के सामने सोनू यादव की बाइक पैदल जा रहे कांवड़िया विकास मिश्रा की कांवड़ से टकरा गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आपस में मारपीट करने लगे। मौके पर मौजूद अन्य कांवड़ियों के बीच भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मी से भी हाथापाई

हंगामा और मारपीट की सूचना मिलने पर कांवड़ियों के वेश में ड्यूटी कर रहे हेड कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार कांवड़ियों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और पुलिसकर्मी के साथ भी अभद्रता, धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। घटना में हेड कॉन्स्टेबल समेत कुछ कांवड़ियों को चोटें आईं।

13 साल बाद आसाराम को बड़ी राहत, राजस्थान हाईकोर्ट ने 20 दिन की पैरोल दी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मामला

सूचना मिलते ही दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से एक बाइक और एक स्कूटी कब्जे में ली। घायल सोनू, आयुष, सागर, विकास और गुड्डू को उपचार के लिए सीएचसी दौराला भेजा गया, जहां उनका इलाज कराया गया।

शिक्षकों की कमी का शिकार हुआ कानपुर महिला आईटीआई, 8 ट्रेडों के दाखिले रुके; बची सिर्फ 112 सीटें

बैग लेने के लिए लौटे थे बाइक सवार कांवड़िए

पूछताछ में सामने आया कि बाइक सवार कांवड़िए हरिद्वार जाते समय एक ढाबे पर अपना बैग भूल गए थे। बैग लेने के लिए वे नंगलीतीर्थ गेट के सामने यू-टर्न लेकर दोबारा कांवड़ मार्ग पर लौटे थे। इसी दौरान उनकी बाइक पैदल जा रहे कांवड़िया विकास मिश्रा की कांवड़ से टकरा गई और मामूली टक्कर के बाद विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद हाईवे और कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस सतर्क हो गई है।

Location :  Meerut

Published :  4 August 2026, 2:58 PM IST