जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: इनामी हत्यारा गिरफ्तार, ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा

बरेली जीआरपी पुलिस ने मौलाना तौसीफ रजा ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए 10 हजार के इनामी आरोपी पंकज राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद मृतक की पत्नी एसएसपी अनुराग आर्य से मिलने एसएसपी ऑफिस पहुंचीं और पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 8 June 2026, 2:33 PM IST

Bareilly: बरेली जंक्शन पर उस वक्त बड़ी कामयाबी सामने आई जब जीआरपी पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए 10 हजार के इनामी आरोपी को प्लेटफॉर्म नंबर 2 से गिरफ्तार कर लिया। मौलाना तौसीफ रजा हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पंकज राजपूत की गिरफ्तारी के बाद मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। इस खुलासे के बाद मृतक की पत्नी एसएसपी ऑफिस पहुंचीं और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की।

कैसे खुला पूरा ब्लाइंड मर्डर केस

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला एक ब्लाइंड मर्डर केस के रूप में दर्ज था, जिसमें शुरुआती तौर पर कोई ठोस सुराग नहीं मिल पा रहा था। लेकिन जीआरपी बरेली जंक्शन पुलिस ने सर्विलांस और ट्रेन यात्रियों के PNR डेटा की मदद से जांच को आगे बढ़ाया। इसी दौरान मिले एक वीडियो क्लिप और तकनीकी जांच ने आरोपी तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। डीजी रेलवे प्रकाश डी और आईजी रेलवे आरके भारद्वाज के निर्देशन में एसपी रेलवे आशुतोष शुक्ला की निगरानी में टीम ने लगातार काम किया और आखिरकार आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर ली गई।

बरेली में मोहर्रम से पहले हाई अलर्ट, एसएसपी ने अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के दिए आदेश

प्लेटफॉर्म नंबर 2 से हुई गिरफ्तारी

प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 07 जून की रात करीब 8:30 बजे आरोपी पंकज राजपूत को बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से दबोच लिया। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मुरादाबाद के मुगलपुरा क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है, जो वारदात के बाद से फरार चल रहा था।

मौलाना तौसीफ रजा हत्या केस की पृष्ठभूमि

यह मामला मु0अ0सं0 52/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। मृतक मौलाना तौसीफ रजा बिहार के किशनगंज जिले के रहने वाले थे। हत्या के बाद मामला ब्लाइंड केस बन गया था, जिससे जांच एजेंसियों पर लगातार दबाव बना हुआ था।

बरेली में बड़ा हादसा टला: बहेड़ी बाजार में चार ट्रांसफार्मरों में भीषण आग, धमाकों से मचा हड़कंप

पत्नी पहुंचीं SSP ऑफिस

केस के खुलासे के बाद मौलाना तौसीफ की पत्नी सीधे एसएसपी अनुराग आर्य के कार्यालय पहुंचीं और पुलिस की कार्रवाई के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गंभीरता और मेहनत के साथ जांच कर न्याय दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने भी पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले में आगे भी पूरी निष्पक्षता से कार्रवाई जारी रहेगी।

Location :  Bareilly

Published :  8 June 2026, 2:33 PM IST