
मारपीट और शादी का झांसा देने का आरोप (Img: Dynamite News)
Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने युवक अभिषेक शुक्ला के खिलाफ मारपीट, धमकी और शादी का झांसा देने समेत कई आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला के मुताबिक, वह और अभिषेक शुक्ला करीब दो साल से साथ रह रहे थे। आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसके बेटे के इलाज की जरूरत बताकर उससे जेवर भी ले लिए थे।
महिला का आरोप है कि युवक ने उसके साथ शादी करने की बात कही थी। इसी भरोसे पर दोनों के बीच संबंध बने। बाद में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है।
शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ मारपीट की और उसे धमकी भी दी। इसके बाद उसने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की।
मैनपुरी में सपा कार्यालय पर INDIA गठबंधन की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग; SIR पर उठाए सवाल
महिला की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अभिषेक शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और दोनों पक्षों के बयानों की जांच कर रही है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Location : Mainpuri
Published : 4 October 2026, 6:11 PM IST