
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई (Source: Pinterest)
Mainpuri: मैनपुरी में वांछित और वारंटी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में 19 सितंबर 2026 को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान कुल 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 21 वारंटी और 8 वांछित आरोपी शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार सिटी सर्किल क्षेत्र में कोतवाली पुलिस ने दो वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दन्नाहार पुलिस ने एक वारंटी को पकड़ा। एलाऊ थाना क्षेत्र में अभियान के दौरान कोई गिरफ्तारी दर्ज नहीं हुई।
भोगांव सर्किल में भी पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। भोगांव पुलिस ने दो वारंटी और दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। बेवर पुलिस ने तीन वारंटी और दो वांछित आरोपियों को पकड़ा। किशनी पुलिस ने दो वारंटी और एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि बिछवां पुलिस ने एक वारंटी को पकड़ा।
कुरावली सर्किल के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भी अभियान का असर दिखाई दिया। कुरावली पुलिस ने दो वारंटी और एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। घिरोर पुलिस ने एक वारंटी और दो वांछित आरोपियों को पकड़ा। वहीं औंछा पुलिस ने दो वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया।
LT Grade में चयन के बाद अब दस्तावेजों की बारी! 25 सितंबर से शुरू होगा वेरिफिकेशन, देखें पूरा शेड्यूल
करहल सर्किल में भी पुलिस ने वारंटी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। करहल पुलिस ने तीन वारंटी, कुर्रा पुलिस ने एक और बरनाहल पुलिस ने एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया। इस तरह जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 29 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक अभियान का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों से जारी वारंटों का अनुपालन कराने के साथ ही विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है। पुलिस का कहना है कि ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान लगातार जारी है।
मैनपुरी पुलिस के अनुसार वांछित और वारंटी आरोपियों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाया जाएगा। पुलिस टीमों को ऐसे आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
Location : Mainpuri
Published : 20 September 2026, 1:57 PM IST