सावधान! रक्षाबंधन की मिठाई कहीं पड़ न जाए भारी; मैनपुरी में खाद्य सुरक्षा टीम की महा-कार्रवाई

मैनपुरी के लेनगंज मार्केट में रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने छापेमारी के दौरान करीब 6 हजार पैकेट एक्सपायरी नमकीन बरामद कर नष्ट करा दी। इनकी कीमत 24 हजार रुपये से अधिक बताई गई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 August 2026, 5:13 PM IST

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में रक्षाबंधन त्योहार को लेकर मैनपुरी में खाद्य विभाग ने मिलावटी और एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शहर के लेनगंज मार्केट में खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर करीब 6 हजार पैकेट एक्सपायरी नमकीन को बरामद कर नष्ट कराया। नष्ट की गई नमकीन की कीमत 24 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।

लेनगंज मार्केट में की गई छापेमारी

खाद्य विभाग की कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। टीम ने दुकानों और प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री की जांच की। जांच के दौरान एक्सपायरी नमकीन के पैकेट मिलने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया, ताकि इनका इस्तेमाल ग्राहकों को बेचने में न किया जा सके।

Mainpuri News: 112 पर पहुंची पुलिस तो शांत हुआ विवाद, रात में फिर घर में घुसे आरोपी… CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

खाद्य कारोबारियों में मचा हड़कंप

कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग की अपर आयुक्त श्वेता सैनी के साथ विभाग की पूरी टीम मौजूद रही। टीम ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए।

त्योहार को देखते हुए बढ़ाई गई निगरानी

अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खाद्य विभाग लगातार अभियान चलाएगा। विभाग की कार्रवाई का उद्देश्य बाजार में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

Murder in Mainpuri: पति की मौत के बाद घर में अकेली रह रही विधवा की बेरहमी से हत्या, गर्दन में सटाकर मारी गोली

कोतवाली थाना क्षेत्र के लेनगंज मार्केट में हुई इस कार्रवाई के बाद खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि एक्सपायरी या संदिग्ध खाद्य सामग्री की बिक्री पाए जाने पर आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Mainpuri

Published :  19 August 2026, 5:13 PM IST