त्योहारों में मिठाइयों के नाम पर जहर का कारोबार, जनता की जिंदगी से हो रही खिलवाड़
रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले भर में विशेष अभियान चलाया। तहसील हैदरगढ़, रामनगर और नवाबगंज क्षेत्रों में छापेमारी कर मिठाइयों और डेयरी उत्पादों की जांच की गई। जांच के दौरान 44 किलो दूषित मिठाइयां बरामद हुईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।