‘साहब! हमें और हमारे परिवार को बचा लीजिए…’ मैनपुरी में दबंगों की धमकी से दहशत के साये में महिला

मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र स्थित नगला धोवा निवासी किरण देवी ने गांव के दबंगों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और 1.50 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 August 2026, 1:41 PM IST

Mainpuri: मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के नगला धोवा गांव निवासी किरण देवी पत्नी अंगद सिंह ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने और माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पूजा कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ विवाद

एसपी को दिए शिकायती पत्र में किरण देवी ने बताया कि 29 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे गांव में पूजा कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान सर्वेश पुत्र सरदार, रामू, टीटू, दुष्यंत और धीरेंद्र उर्फ धर्मियां विवाद करने लगे। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।

ये भी पढ़ें - Mainpuri News: 112 पर पहुंची पुलिस तो शांत हुआ विवाद, रात में फिर घर में घुसे आरोपी… CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

घर पहुंचकर मारपीट और धमकी देने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि बाद में आरोपी उसके जेठ विनोद के घर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का कहना है कि घटना के बाद से उसका परिवार दहशत में है।

मुकदमों में फंसाने की धमकी का आरोप

किरण देवी ने आरोप लगाया कि आरोपी उन्हें और उनके परिवार को एससी/एसटी एक्ट और महिला उत्पीड़न से जुड़े मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत में बताया गया कि पहले भी मामले में एफआईआर संख्या 266/2026 दर्ज हो चुकी है और पीड़ित पक्ष का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया था, लेकिन विवाद अभी तक खत्म नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें - Murder in Mainpuri: पति की मौत के बाद घर में अकेली रह रही विधवा की बेरहमी से हत्या, गर्दन में सटाकर मारी गोली

1.50 लाख रुपये मांगने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी अब 1.50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं और रकम नहीं देने पर लगातार धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने शिकायत में एससी/एसटी एक्ट की विशेष अदालत में चल रहे मामले का भी जिक्र किया है।

एसपी से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

किरण देवी ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Location :  Mainpuri

Published :  20 August 2026, 1:41 PM IST