​Manpuri: दलित युवक की हत्या पर सपा प्रतिनिधिमंडल पीड़ित के घर पहुंचा, न्याय और आर्थिक मदद का दिया भरोसा

मैनपुरी के नगला अनी गांव में दलित युवक की हत्या के मामले में सपा का 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला। राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और आर्थिक मदद की मांग की

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 July 2026, 7:18 PM IST

​Manpuri: मैनपुरी जनपद के थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम नगला अनी में एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस दुखद घटना के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने और न्याय का भरोसा देने नगला अनी गांव पहुंचा।

​9 सदस्यीय डेलीगेशन ने की मुलाकात

​सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की अध्यक्षता में 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नगला अनी गांव पहुंचा। इस डेलिगेशन में सपा के कई सांसद और विधायक शामिल रहे। सपा नेताओं ने मृतक विकास जाटव के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। भारी राजनीतिक संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में सपा डेलीगेशन के पहुंचने के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

मैनपुरी कलिंदरी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत, जांच जारी

​कटिया डालने को लेकर हुआ था विवाद

​यह पूरा मामला थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम नगला अनी का है, जहां बिजली के लट्ठे पर कटिया (अवैध बिजली कनेक्शन) डालने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि इसी मामूली बात पर दबंगों ने दलित युवक विकास जाटव की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से ही इलाके के दलित समाज में गहरा आक्रोश है।

Manpuri में चल रहा Share Market के नाम पर बड़ा खेला, एक झटके में उड़ गए 83 लाख रुपये, जानें कैसे हुआ खुलासा

​दोषियों पर सख्त कार्रवाई और आर्थिक मदद का ऐलान

​पीड़ित परिवार से मिलने के बाद राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने प्रशासन को दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि समाजवादी पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित दलित परिवार के साथ खड़ी है और पार्टी की ओर से परिवार को आर्थिक मदद भी प्रदान की जाएगी।

Location :  Mainpuri

Published :  14 July 2026, 7:16 PM IST