डॉक्टर के पास पहुंचने से पहले ही थम चुकी थीं सांसें! मैनपुरी में मजदूर की मौत के असली गुनहगार कौन?

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के गग्गरपुर गांव में निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से 34 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 July 2026, 2:06 PM IST

Mainpuri: जनपद के बेवर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। ग्राम गग्गरपुर में एक मकान के निर्माण कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से एक 34 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

​लेंटर डालने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम गग्गरपुर निवासी अजय पाल के मकान में लिंटर (छत) डालने का काम चल रहा था। इस निर्माण कार्य में मजदूरी करने के लिए पास के ही गांव कमलपुर निवासी दरवेश (पुत्र अज्ञात, उम्र 34 वर्ष) आया हुआ था। काम के दौरान अचानक दरवेश का हाथ या शरीर का कोई हिस्सा वहां से गुजर रही हाईटेंशन या घरेलू बिजली की लाइन के संपर्क में आ गया। करंट इतना जोरदार था कि दरवेश बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

Mainpuri: SDM के बाद अब DM की चौखट पर न्याय की गुहार, सरकारी सिंचाई व्यवस्था ठप होने से किसे भुगतना पड़ रहा खामियाजा

​अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

हादसा होते ही निर्माण स्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद अन्य साथी मजदूरों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में दरवेश को बेवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल लाते ही चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही अस्पताल परिसर में मौजूद परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।

Mainpuri: साहब, मेरी बेटी को फिर छीन ले गए दबंग… लाचार मां की चीख से कांपा SP दफ्तर

​पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही बेवर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और अस्पताल व घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

Location :  Mainpuri

Published :  9 July 2026, 2:06 PM IST