आखिर क्यों महाराजगंज के घरों में एक साथ छा गया अंधेरा? जानिए बिजली विभाग के इस बड़े कदम के पीछे का पूरा सच

महराजगंज के सिसवा बाजार में बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर 40 बकायेदारों के कनेक्शन काटे और 2.40 लाख रुपये की वसूली की। मीटर रीडरों को भी सख्त चेतावनी दी गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 July 2026, 5:01 PM IST

Maharajganj: शासन के निर्देश पर मंगलवार को विद्युत विभाग ने सिसवा कस्बा व देहात क्षेत्र में बकायेदारों और बिजली चोरों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभाग ने 40 बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। वहीं, मौके पर करीब 2.40 लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की गई।

40 बकायेदारों के काटे गए बिजली कनेक्शन

​मंगलवार को सिसवा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सुजीत चौरसिया के नेतृत्व में गठित टीम ने नगर व क्षेत्र में मोर्चा संभाला। अवर अभियंता सुजीत चौरसिया ने खुद कमान संभालते हुए सिसवा कस्बे के गोपाल नगर, अमरपुरवा चौराहा व सबया पहुंचकर बिजली कनेक्शनों की जांच कराई। इस दौरान 40 बड़े बकायदारों के कनेक्शन तत्काल विच्छेदित कर दिए गए।

मौके पर हुई 2.40 लाख रुपये की वसूली

चेकिंग अभियान के दौरान विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं से करीब 2.40 लाख रुपये का बिजली बिल भी वसूल किया। अधिकारियों ने लोगों से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि बकाया होने पर विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी।

Maharajganj: जाम ने फिर रोकी निचलौल की रफ्तार! घंटों फंसे रहे लोग, मुख्य तिराहे पर रेंगती रही ट्रैफिक व्यवस्था

​मीटर रीडरों को सख्त हिदायत

​शाम को अवर अभियंता ने सभी मीटर रीडरों की बैठक बुलाई। उन्होंने शत-प्रतिशत सही मीटर रीडिंग करने के कड़े निर्देश दिए। अवर अभियंता ने दोटूक चेतावनी दी कि रीडिंग में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही मिलने पर सीधे बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।

बिजली चोरी और बकायेदारों पर छापेमारी

​अवर अभियंता सुजीत चौरसिया ने कहा कि बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ यह सघन छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता से अपील है कि वे कानूनी रूप से बिजली का उपभोग करें और समय पर बिल जमा कर विभागीय कार्रवाई से बचें।

Maharajganj News: मासूम की मौत पर भड़के DM गौरव सिंह सोगरवाल, ग्राम प्रधान पर FIR, सचिव और इंजीनियर सस्पेंड

विद्युत विभाग की इस कार्रवाई में जमील अहमद, शिवनाथ, मुकेश, अजय, कन्हैया, प्रदुम्न, बबलू, संजय विनोद, और सन्नी सहित अन्य विभागीय कर्मचारी शामिल रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  7 July 2026, 5:01 PM IST