Maharajganj: दुर्गा पंडाल के पास खेल रहा था 2 साल का आयुष, अचानक घुसी गाड़ी और बुझ गया घर का चिराग

महराजगंज के पुरंदरपुर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। दुर्गा पंडाल के पास खेल रहा दो वर्षीय आयुष अचानक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 13 October 2026, 3:13 PM IST

Purandarpur: पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के टोला कोदईपुर गिद्धा में सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम आयुष की मौत हो गई। बताया जा रहा आयुष मंदिर परिसर में दुर्गा पंडाल के पास खेल रहा था, इसी बीच परिसर में घुसे अनियंत्रतित एक चार पहिया वाहन ने मासूम को अपनी चपेट में ले लिया।

अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और मासूम को अस्पताल ले गए लेकिन उसकी जान नहीं बची। जानकारी के अनुसार,परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल महराजगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में छात्रा से छेड़खानी के आरोपियों का सड़क पर निकाला जुलूस, हाथ जोड़कर मांगते रहे माफी

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुरंदरपुर थाना प्रभारी गौरव राय कन्नौजिया और उपनिरीक्षक सीपी झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, हादसे में शामिल चार पहिया वाहन और उसका चालक भी गांव के ही बताए जा रहे हैं। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें- Raebareli Crime: कोर्ट मैरिज केस में 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप, थाने का घेराव

चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इस संबंध में पुरंदरपुर थाना प्रभारी गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि चालक मंजेश पासवान के खिलाफ परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 239/26, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106(1) के तहत दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  13 October 2026, 3:13 PM IST