‘ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, घर पर चिपकाया नोटिस’ महाराजगंज में फरार दुष्कर्म आरोपी पर बड़ा एक्शन

महाराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर थरौली गांव में दुष्कर्म और धमकी मामले में फरार आरोपी के घर पर पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराकर नोटिस चस्पा किया। पढ़ें पूरी खबर।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 29 August 2026, 12:09 PM IST

Maharajganj: पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर थरौली गांव में दुष्कर्म और धमकी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने आरोपी के घर के मुख्य दरवाजे पर नोटिस चस्पा करने के साथ ही गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को कार्रवाई की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - Maharajganj News: छोटे शहर से BARC तक का सफर, फिर दर्दनाक अंत; युवा वैज्ञानिक ने बीमारी से हारी जंग, पिता ने दी आखिरी विदाई

ढोल-नगाड़ों के साथ गांव में पहुंची पुलिस टीम

पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ गांव में मुनादी कराई और आरोपी को न्यायालय के समक्ष निर्धारित समय पर पेश होने की चेतावनी दी। नोटिस में न्यायालय के आदेश के अनुसार तय समय सीमा के भीतर कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

ये भी पढ़ें - Maharajganj Road Accident: फरेंदा में स्कूटी और आर्टिगा की जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार, एक की मौत

आदेश का पालन नहीं करने पर होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेश का पालन न करने पर आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  29 August 2026, 12:08 PM IST