महराजगंज की शांति भंग करना पड़ा महंगा, नौतनवा पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को सिखाया सबक

महराजगंज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने एक अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। नौतनवा थाना क्षेत्र में पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुछ लोगों को सबक सिखाया गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 November 2026, 7:18 PM IST

Maharajganj: महराजगंज जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया है। माना जा रहा है कि इन आरोपियों के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई हो सकती है। 

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देश पर चलाए जा रहे रोकथाम एवं जमीनी स्तर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ (PPS) के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी नौतनवा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने अलग-अलग शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की। 

Maharajganj: 705 गर्भवती महिलाओं पर बड़ा संकट, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

पुलिस ने 12 नवंबर को विभिन्न मामलों में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के मद्देनजर कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर BNSS की धारा 170/126/135 के तहत चालान किया।

Maharajganj में टॉयलेट में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, देखकर परिवार के उड़े होश, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में विजय पटवा, राजन पटवा, साजन पटवा, राखड़ी देवी, प्रमिला देवी, सुमन देवी, विकास मधेशिया, मनोज यादव, कौशल यादव, इन्द्रजीत चौहान, विष्णु यादव, नागेंद्र यादव, राकेश यादव और राजमती देवी शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवादों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

त्योहारी सीजन के चलते इन दिनों शांति भंग की कई सूचनाएं पुलिस को मिल रही है। पुलिस भी लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त करने में जुटी हुई है लेकिन इसके बावजूद भी असामाजिक तत्त अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने हाल के दिनों में शांति भंग करने के मामलों में अलग-अलग कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।

छठ पूजा और आने वाले त्योहारों के मद्देनजर पुलिस असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए हुए हैं। 

Location :  Maharajganj

Published :  12 November 2026, 7:18 PM IST