
शव मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस (Img: Dynamite News)
Maharajganj: नौतनवा कस्बे के इंदिरानगर वार्ड में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव चबूतरे पर पड़ा मिला। सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पुलिस ने युवक की मौत को सामान्य बताया है। हालांकि, मौत की असली वजह क्या रही, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा कस्बे के इंदिरानगर वार्ड में रविवार को लोगों ने एक युवक को चबूतरे पर मृत अवस्था में देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली।
ये भी पढ़ें- जैसे ही बदायूं पहुंचा कछला का गंगाजल, स्वागत में उमड़ पड़ा शहर… हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा रास्ता
मृतक की पहचान परसामलिक थाना क्षेत्र के झिंगटी गांव निवासी 42 वर्षीय गंगासागर चौधरी के रूप में बताई जा रही है। बताया गया कि युवक नौतनवा कस्बे में एक चाय की दुकान पर काम करता था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात भी सामने आई है।
स्थानीय जानकारी के अनुसार, गंगासागर के परिवार में केवल एक बहन होने की बात सामने आई है। युवक की मौत की खबर उसके परिचितों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ नौतनवा बसंत सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से घटना को लेकर जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों से जांच की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
ये भी पढ़ें- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मच गया कोहराम… पेड़ से टकराया श्रद्धालुओं से भरा लोडर, करीब दो दर्जन लोग घायल
नौतनवा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत सामान्य प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Location : Maharajganj
Published : 9 August 2026, 8:49 PM IST