
लेहड़ा मंदिर मोड़ पर मिला शव (Img: Dynamite News)
Maharajganj: फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर गुरुवार को हड़कंप मच गया, जहां लेहड़ा मंदिर मोड़ के पास जंगल किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। सड़क किनारे शव दिखाई देने के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुटने लगी। कुछ ही देर में यह खबर इलाके में फैल गई और लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे।
स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना बृजमनगंज पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से भी युवक के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
शव मिलने की खबर के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत कैसे हुई और उसका शव जंगल किनारे तक कैसे पहुंचा, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है।
ये भी पढे़ं- शादी भी नकली थी? आगरा में वकील की खौफनाक चाल! फर्जी स्टांप पर कराई लव मैरिज; जानिए कैसे मोहरा बनीं सगी बहनें
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
Location : Maharajganj
Published : 3 September 2026, 1:01 PM IST