सड़क से युवक का अचानक गायब होना बनी पहेली! महराजगंज में बाइक-कार हादसे के बाद ले गए कार सवार; परिजनों की उड़ी नींद

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में बाइक और कार की टक्कर के बाद युवक को कार सवारों द्वारा अपने साथ ले जाने का आरोप लगा है। परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की जांच की मांग की है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 October 2026, 1:42 PM IST

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में बाइक और कार की टक्कर के बाद एक युवक को कार सवारों द्वारा अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। कवलपुर निवासी रामसजीवन शुक्रवार दोपहर किसी काम से घर से बाहर गया था। बताया जा रहा है कि लौटते समय उसकी बाइक एक कार से टकरा गई।

बाइक कब्जे में लेने और युवक को ले जाने का आरोप

आरोप है कि हादसे के बाद कार सवारों ने रामसजीवन की बाइक अपने कब्जे में ले ली और उसे कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजन चिंतित हो गए। परिजनों के मुताबिक, कार सवारों ने उन्हें कोल्हुई थाने आने के लिए कहा था।

पुरानी बाउंड्री तोड़ी, पुरानी सामग्री से निर्माण और खड़े हो गए सवाल: महराजगंज में मंदिर की जमीन पर दुकान बनाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस से जांच की मांग की

युवक को इस तरह अपने साथ ले जाने को लेकर परिजन असमंजस और डर की स्थिति में हैं। उनका कहना है कि यदि हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे तो मामले की जानकारी पुलिस को दी जानी चाहिए थी और नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए थी।

अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गया दिलीप: महराजगंज में दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत; एक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

स्थिति स्पष्ट करने की मांग

घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजनों ने पुलिस से रामसजीवन की स्थिति स्पष्ट कराने और पूरे घटनाक्रम की जांच करने की मांग की है। फिलहाल युवक को कार सवार अपने साथ क्यों ले गए और घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Location :  Maharajganj

Published :  2 October 2026, 1:42 PM IST