
शादी का झांसा देकर युवती से बनाया संबंध
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सिद्धार्थनगर जनपद के उसका थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने उनकी बेटी को शादी का भरोसा दिया था। आरोप है कि युवक ने इसी विश्वास का फायदा उठाकर लंबे समय तक युवती के साथ संबंध बनाए।
Maharajganj: स्कूटी संभल नहीं पाई, सड़क पर गिरा युवक; पैर टूटने से अस्पताल में भर्ती
पीड़िता के अनुसार जब उसने युवक से शादी की बात कही तो वह लगातार टालमटोल करता रहा। काफी समय तक आश्वासन देने के बाद आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इससे युवती और उसके परिवार को गहरा मानसिक आघात पहुंचा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता की मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Maharajganj: पकौड़ी नहीं मिली तो निकाला छुरा, देखते ही देखते मच गया हड़कंप
कोल्हुई थाना प्रभारी निरीक्षक कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के दौरान जो भी तथ्य एवं साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर के मामले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 24 June 2026, 7:59 PM IST
Topics : crime news Maharajganj uttar pradesh