घर के बाहर खड़ा था मौत का जाल! टिनशेड के पाइप को छूते ही महिला की चली गई जान

महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में टिनशेड के लोहे के पाइप में उतरे करंट की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार पाइप में करंट आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 31 July 2026, 2:29 PM IST

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दुर्गापुर के शुक्ल टोला में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। टिनशेड में लगे लोहे के पाइप में उतरे करंट की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

काम के दौरान करंट की चपेट में आई महिला

जानकारी के अनुसार, शुक्ल टोला निवासी किसमाती (60), पत्नी स्वर्गीय शिव सोतन यादव, शुक्रवार सुबह घर के बगल में बने टिनशेड में किसी घरेलू कार्य के लिए गई थीं। इसी दौरान उन्होंने वहां लगे लोहे के पाइप को छू लिया, जिसमें कथित रूप से करंट प्रवाहित हो रहा था।

लबकनी प्रतिमा विवाद में प्रशासन का बड़ा एक्शन, पांच कर्मचारी निलंबित; 7 नामजद और 70 अज्ञात पर केस

करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गईं। जब तक परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों में मचा कोहराम

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके में मातम का माहौल बन गया।

ग्रामीणों के अनुसार, टिनशेड के लोहे के पाइप में करंट उतर आने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि करंट आने की वास्तविक वजह की पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही हो सकेगी।

PM मोदी के नाम पर वायरल AI वीडियो ने बढ़ाई Meta की मुश्किलें! India Head पर FIR, आखिर क्या है पूरा मामला?

सावधानी बरतने की जरूरत

बरसात के मौसम में बिजली के उपकरणों और लोहे के ढांचों में करंट उतरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में बिजली से जुड़े उपकरणों और खुले तारों के पास विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। किसी भी प्रकार की बिजली संबंधी गड़बड़ी दिखाई देने पर तुरंत बिजली विभाग को सूचना देनी चाहिए।

Location :  Maharajganj

Published :  31 July 2026, 2:29 PM IST