‘मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं होने दूंगा?’ शादी से इनकार पर छात्रा पर एसिड अटैक, माता-पिता पर भी चाकू से वार

लखनऊ के उदयगंज में तड़के करीब 4 बजे 12वीं की छात्रा पर एसिड अटैक का आरोप लगा है। विरोध करने पर उसके माता-पिता पर भी चाकू से हमला किया गया। घटना में आरोपी समेत चारों घायल KGMU में भर्ती हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 29 November 2026, 11:32 AM IST

Lucknow: लखनऊ में शादी से इनकार करने की कीमत एक 12वीं की छात्रा को खौफनाक हमले के रूप में चुकानी पड़ी। आरोप है कि रिश्तेदारी में आने वाले एक युवक ने तड़के करीब 4 बजे छात्रा पर एसिड से हमला कर दिया। बेटी की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने पहुंचे माता-पिता पर भी आरोपी ने चाकू से वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले से परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना में छात्रा और उसके माता-पिता घायल हो गए, जबकि आरोपी भी घायल हुआ है।

शादी से इनकार बना विवाद की वजह

मामला लखनऊ के उदयगंज इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाली 12वीं की छात्रा पर एसिड अटैक किए जाने की घटना सामने आई है। आरोप है कि पीड़ित छात्रा के रिश्तेदार के बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि युवक छात्रा से शादी करना चाहता था, लेकिन छात्रा ने शादी करने से इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर आरोपी उससे नाराज था। आरोप है कि इसी नाराजगी के चलते युवक ने सुबह करीब 4 बजे छात्रा पर हमला कर दिया।

लखनऊ से गोरखपुर तक घना कोहरा! UP के 32 जिलों में अलर्ट, सुबह गाड़ी चलाने वालों के लिए चेतावनी

सुबह 4 बजे चीख-पुकार से जागा मोहल्ला

घटना के समय इलाके में ज्यादातर लोग अपने घरों में सो रहे थे। सुबह करीब 4 बजे अचानक पीड़ित परिवार के घर से शोर सुनाई देने लगा। आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग भी चौंक गए। देखते ही देखते मोहल्ले के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और घटनास्थल के आसपास भीड़ जुट गई। पड़ोसियों के मुताबिक, अचानक हुए इस घटनाक्रम से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शादी से इनकार पर छात्रा पर एसिड अटैक (IMG: Dynamite News)

चाचा ने किया हमला

घटना के बाद जब मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां काफी हलचल मची हुई थी। इसी दौरान एक छोटे बच्चे ने बताया कि इस घटना को चाचा ने अंजाम दिया है। पड़ोसियों के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने पुलिस को फोन किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पीड़ित परिवार के घर के नजदीक ही रहता है।

लोकतंत्र और मताधिकार के मुद्दे पर 26 नवंबर को लखनऊ में जुटेगी कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खड़गे के शामिल होने की संभावना

छात्रा समेत चारों घायल KGMU में भर्ती

घटना में घायल छात्रा, उसके माता-पिता और आरोपी युवक को इलाज के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल चारों का उपचार चल रहा है। एसिड अटैक में छात्रा को चोटें आई हैं, जबकि उसके माता-पिता चाकू से हुए हमले में घायल बताए जा रहे हैं। आरोपी को भी घटना में चोटें आई हैं।

Location :  Lucknow

Published :  29 November 2026, 11:32 AM IST