लखीमपुर में मौत का तांडव! एक पल में खत्म हो गई 8 लोगों की जिंदगी, चीखों से कांपा इलाका

लखीमपुर खीरी में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है। मजदूरों से भरी पिकअप और तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर के बाद ऐसा मंजर दिखा, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप उठी। हादसे में कई परिवार उजड़ गए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 May 2026, 8:44 AM IST

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। उचगांव भरेहता रोड पर तेज रफ्तार ट्रक और मजदूरों से भरी पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही कई लोगों की सांसें थम गईं, जबकि सड़क पर चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।

मजदूरी के लिए जा रही थी सवारी

जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन में सवार सभी लोग मजदूरी के लिए दूसरे इलाके में जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

Bihar Train Accident: सासाराम स्टेशन पर खड़ी ट्रेन धू-धू कर जली, रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल

पुलिस ने शुरू किया राहत-बचाव कार्य

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रशासन ने मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

फतेहपुर में खाना बनाते समय हुआ ऐसा धमाका, चीखों से कांप उठा पूरा गांव; 9 लोग झुलसे

इस दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं। गांवों में शोक का माहौल है।

Location :  Lakhimpur Kheri

Published :  18 May 2026, 8:44 AM IST