
रुपयों का लालच देकर किशोरी से छेड़खानी का आरोप (Img: AI Generated Image)
Kolhui: कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने चंद रुपए का लालच देकर किशोरी के साथ छेड़खानी की। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
परिजनों की शिकायत के आधार पर कोल्हुई पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। घटना को लेकर गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
ये भी पढ़ें- हवस की लत में बीवी ने पति को दी मीठी मौत, 50 दिन बाद खुला लखनऊ के इस हत्याकांड का राज
बताया जा रहा है कि आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। ऐसे में नाबालिग किशोरी के साथ छेड़खानी का आरोप सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है। हालांकि, मामले की पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।एसओ कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Gorakhpur News: पहले कहासुनी, फिर अचानक शुरू हुई मारपीट… स्कूल के पास छात्रों के दो गुट भिड़े
Location : Maharajganj
Published : 24 August 2026, 7:57 PM IST