Gorakhpur News: पहले कहासुनी, फिर अचानक शुरू हुई मारपीट… स्कूल के पास छात्रों के दो गुट भिड़े

गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर स्कूली छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई छात्रों को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और दोनों पक्षों से पांच छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 24 August 2026, 6:47 PM IST
google-preferred

Gorakhpur: गोरखपुर में सोमवार को पुरानी रंजिश ने स्कूली छात्रों के बीच ऐसा तूल पकड़ा कि स्कूल के आसपास कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली थाना क्षेत्र में पहले से चल रहे विवाद को लेकर छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। छात्रों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों के कई छात्रों को चोटें आई हैं।

दोनों पक्षों में शुरू हो गई मारपीट

पुलिस के मुताबिक, सोमवार 24 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र में स्कूली छात्रों के दो पक्ष किसी पुरानी रंजिश को लेकर आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। बताया जा रहा है कि इसी पुराने विवाद को लेकर छात्रों के बीच बातचीत के दौरान कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के छात्र एक-दूसरे से भिड़ गए। आरोप है कि इस दौरान जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई छात्रों को चोटें आईं।

शादी का वादा, दुष्कर्म का आरोप और फिर फरारी… गोरखपुर पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा

पांच छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में शामिल छात्रों के बारे में जानकारी जुटाई। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत दोनों पक्षों से कुल पांच छात्रों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए गए छात्रों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और मारपीट में किसकी क्या भूमिका रही।

दोनों पक्षों के छात्र घायल

मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के छात्रों को चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल छात्रों को उपचार के लिए भेजा है। उनका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल घटना की वजह पुरानी रंजिश सामने आ रही है, लेकिन विवाद की पूरी पृष्ठभूमि और मारपीट की वास्तविक शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसकी जांच जारी है।

शादी का वादा कर महिला से बनाए संबंध, विरोध किया तो मारपीट और धमकी; गोरखपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

दोनों पक्षों से पांच छात्र हिरासत में

क्षेत्राधिकारी कोतवाली ने वीडियो बाइट के जरिए घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल दोनों पक्षों के छात्र हैं और पुरानी रंजिश को लेकर उनके बीच मारपीट हुई है। सीओ के मुताबिक, मारपीट में दोनों पक्षों के छात्रों को चोटें आई हैं और उनका उपचार कराया जा रहा है। मामले में दोनों पक्षों से पांच छात्रों को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  24 August 2026, 6:47 PM IST

Advertisement