कोल्हुई: शराब की दुकान पर नियमों की अनदेखी, आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली कटघरे में

कोल्हुई में शराब की दो दुकानों को लेकर नया विवाद सामने आया है। आरोप है कि एक दुकान तय मानकों से कम दूरी पर चल रही है, जबकि दूसरी का आवंटन और संचालन अलग-अलग ग्राम सभाओं में हो रहा है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 22 July 2026, 6:49 PM IST
google-preferred

Maharajganj: कोल्हुई क्षेत्र में संचालित कम्पोजिट शराब की दुकान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शराब दुकानों के संचालन में शासन द्वारा निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा रही है। इसे लेकर आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्टेट हाईवे से निर्धारित दूरी का नहीं हो रहा पालन?

कोल्हुई-लोटन मार्ग पर शांतिनगर चौराहे के पास संचालित कम्पोजिट शराब की दुकान स्टेट हाईवे से मात्र 60 से 70 मीटर की दूरी पर स्थित है। जबकि शासनादेश के अनुसार शराब की दुकान स्टेट हाईवे से लगभग 220 मीटर की दूरी के बाद ही स्थापित की जानी चाहिए। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में इस दुकान का संचालन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Maharajganj News: हाईवे किनारे शराब दुकान पर मचा बवाल! आवंटन एक गांव के नाम, संचालन दूसरे में… आबकारी विभाग पर उठे बड़े सवाल

एक ग्रामसभा में आवंटन

वहीं दूसरी नवसृजित कम्पोजिट शराब की दुकान का आवंटन सोनाबंदी ग्राम सभा के नाम पर हुआ है, लेकिन उसका संचालन गोपालपुर में किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों का कहना है कि अगर आवंटन और संचालन स्थल अलग-अलग हैं तो यह नियमों के विपरीत है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- Hamirpur: गले में जंजीर डालकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन

इस पूरे मामले पर आबकारी इंस्पेक्टर पुंकेश सिंह ने बताया कि शिकायत और लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी। अगर जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

Location :  Maharajganj

Published :  22 July 2026, 6:49 PM IST

Advertisement