‘हमारा शिवबाबू तो चला गया, तुम किसे बचा रहे थे?’ कौशांबी में बेटे की लाश देख बिलख पड़े परिजन

कौशांबी के सिराथू स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 19 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 15 August 2026, 6:44 PM IST
google-preferred

Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि मोटी कमाई करने के लिए युवक की मौत के आधे घंटे बाद तक डॉक्टर इलाज कर रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज परिजनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।

तबीयत खराब होने पर अस्पताल में करवाया भर्ती

सैनी कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा निवासी 19 वर्षीय शिवबाबू की रात में तबीयत खराब हुई तो उसे इलाज के लिए पास के ही क्लीनिक में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि लगभग 1 घंटे तक इलाज चला, जिसके बाद शिवबाबू की हालत में कुछ सुधार हुआ। लेकिन थोड़ी ही देर बाद तबीयत दोबारा बिगड़ने लगी तो परिजन उसे सिराथू कस्बे के हॉस्पिटल लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने भरोसा दिलाया और फिर उसे भर्ती करने के बाद इलाज शुरू कर दिया लेकिन दोपहर को उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - Kaushambi News: DM ने सुनीं जनसमस्याएं, जानें मंडलायुक्त और आईजी ने अधिकारियों को दिए क्या निर्देश

पैसा कमाने के चक्कर डॉक्टरों ने खेला गंदा खेल

मृतक शिव बाबू के चाचा मनीष कुमार ने बताया कि चिकित्सक भतीजे शिव बाबू के पास किसी को जाने नहीं दे रहे थे। सभी को बाहर कर दे रहे थे और आश्वासन दे रहे थे की तबीयत में सुधार हो रहा है लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी आरोप है कि डॉक्टरों ने पैसा कमाने के चक्कर में मौत के आधे घंटे बाद तक इलाज करते रहे। जब उन्हें जानकारी हुई तो हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके अलावा परिजन वीडियो भी बनाने लगे।

ये भी पढ़ें - Kaushambi: फेसबुक पर मुस्कुराते दिखे 5 दोस्त… सिर्फ 30 मिनट बाद सड़क पर बिछ गए शव, आखिर ऐसा क्या हुआ?

परिजनों ने किया हंगामा

आरोप है कि वहां पर मौजूद अस्पताल के स्टाफ ने उन लोगों के साथ मारपीट की और मोबाइल भी तोड़ दिया। मौत की खबर परिजनों को हुई तो अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद अस्पताल में परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा होते देख चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ धीरे-धीरे हटने लगे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने परिजनों को किसी तरीके से समझाया बुझाया और मामले को शांत कराया। परिजनों ने चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। लाश का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उसकी मौत से परिजनों कोहराम मचा हुआ।

Location :  Kaushambi

Published :  15 August 2026, 6:43 PM IST

Advertisement