शादी का कार्ड बना मौत का जाल! बहू की सूझबूझ से घर में कैद हुए बदमाश, फिर 2 घंटे तक गूंजती रहीं गोलियां

कासगंज के पटियाली में शादी का कार्ड देने के बहाने तीन हथियारबंद बदमाश फौजी के घर में घुस गए। बहू की बहादुरी से बदमाश घर के अंदर ही फंस गए। करीब दो घंटे चले पुलिस ऑपरेशन और मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए, जिनमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 4 July 2026, 11:32 AM IST

Kasganj: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के पटियाली क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। शादी का कार्ड देने के बहाने तीन हथियारबंद बदमाश असम राइफल में तैनात फौजी राघवेंद्र सिंह यादव के घर में घुस गए। बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाने की कोशिश की, लेकिन बहू की हिम्मत और सूझबूझ से पूरा खेल पलट गया।

दरवाजा खुलते ही किया हमला

शाम करीब साढ़े चार बजे बाइक से पहुंचे तीन युवकों ने शादी का निमंत्रण देने की बात कहकर गेट खुलवाया। जैसे ही राहुल यादव ने दरवाजा खोला, बदमाशों ने तमंचे की बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और घर के अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने राहुल, उनकी पत्नी टिंकी और बेटे को बंधक बनाने का प्रयास किया।

बहू ने दिखाई बहादुरी, बदमाश घर में ही फंस गए

टिंकी यादव ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और बदमाशों का विरोध किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। इसी दौरान टिंकी घायल पति और बेटे के साथ किसी तरह बाहर निकल आईं और बाहर से मुख्य दरवाजे की कुंडी लगा दी। इससे तीनों बदमाश घर के अंदर ही कैद हो गए।

PM Kisan Yojana: सितंबर या अक्टूबर? जानें किस महीने में खाते में आएगी 24वीं किस्त, ये है 4 महीने का पूरा गणित

दो घंटे तक चला पुलिस ऑपरेशन

सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों ओर से मकान की घेराबंदी कर दी। भीड़ को सुरक्षा के लिहाज से करीब 100 मीटर दूर किया गया। बचने की कोशिश में एक बदमाश छत से कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में पुलिस ने सीढ़ी के सहारे मकान में प्रवेश किया। दोनों ओर से हुई फायरिंग के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें दबोच लिया गया।

“बाथरूम में दो फीट नीचे हैं पति, जाकर बात कर लो…” जिस फर्श के नीचे सड़ रही थी लाश, वहीं रोज नहाती रही पत्नी, ऐसे खुला खौफनाक राज

तीनों आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान अभिषेक, विकास और शौर्य प्रताप के रूप में की है। इनके कब्जे से तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और घटना के मकसद की जांच कर रही है।

Location :  Kasganj

Published :  4 July 2026, 11:29 AM IST