“बस मन करता था तो कर देता था…” कानपुर में सगे रिश्तों की आड़ में चल रहा था घिनौना खेल, जब खुली पोल तो पैरों तले खिसक गई जमीन!

कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने पूरे समाज को हिलाकर रख दिया है। एक शख्स बंद कमरों के पीछे ऐसी घिनौनी करतूत को अंजाम दे रहा था, जिसका राज खुलते ही पुलिस के भी होश उड़ गए।

Updated : 11 July 2026, 8:55 AM IST
google-preferred

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा शर्मनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों और मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है। चमनगंज इलाके में रहने वाले एक 24-25 वर्षीय युवक को अपने ही संयुक्त परिवार की मासूम बच्चियों और युवतियों के अश्लील वीडियो व फोटो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इन बेहद आपत्तिजनक वीडियो को बनाकर अपने गूगल ड्राइव पर सेव करके रखता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।

साइबर टिप लाइन से खुला घिनौना राज

इस पूरे मामले का पर्दाफाश तब हुआ जब गूगल ने अपने प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं। अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर गूगल से मिले डाटा साइबर टिप लाइन के माध्यम से यह मामला प्रकाश में आया। इसके बाद साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की टीम सक्रिय हुई और डिजिटल फुटप्रिंट्स का पीछा करते हुए चमनगंज निवासी इस दरिंदे तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: शादी के नाम पर साइबर ठगी का पर्दाफाश, गिरोह फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर युवकों को फंसाता था अपने जाल में

गूगल ड्राइव में छिपा था अश्लीलता का भंडार

जांच में सामने आया है कि आरोपी के गूगल ड्राइव पर 15 से 20 ऐसे वीडियो और तस्वीरें मिली हैं, जिन्हें देखकर पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गए। आरोपी ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए अपने ही घर की बच्चियों और युवतियों के वॉशरूम जाते समय के वीडियो रिकॉर्ड किए थे। इतना ही नहीं, आरोपी के मोबाइल से कुछ ऐसे आपत्तिजनक फोटो भी बरामद हुए हैं, जिनमें वह कपड़े उतारकर मासूम बच्चियों के साथ लेटा हुआ दिखाई दे रहा है।

8 साल की बच्ची से लेकर चचेरी बहन तक बनी शिकार

इस हैवानियत का शिकार होने वालों में 8 साल की मासूम बच्ची से लेकर 21 साल की युवती तक शामिल हैं। आरोपी सोते समय उनके गंदे वीडियो बनाता था। पीड़ितों में आरोपी की एक चचेरी बहन भी शामिल है। बरामद हुए वीडियो में से एक वीडियो 'ग्रोपिंग' (सहमति के बिना किसी को अनुचित तरीके से छूना) का भी है, जिससे साफ होता है कि वह किस कदर विकृत मानसिकता का शिकार हो चुका था।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: पीर बाबा’ के नाम पर ठगी, जानें कैसे दिया महिला को झांसा?

मोहल्ले के बच्चों पर भी था खतरा, मोबाइल की गहन जांच

पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी ने सिर्फ अपने घर ही नहीं, बल्कि मोहल्ले के भी कुछ बच्चों के अश्लील वीडियो बनाए हैं। इंटर पास इस आरोपी ने अपने ही घर में बच्चों के डायपर बेचने की एक दुकान खोल रखी थी, जिसकी आड़ में वह बच्चों को निशाना बनाता था। पुलिस अब उसके पास से बरामद मोबाइल की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उसने इन अश्लील वीडियो और तस्वीरों को किसी पोर्नोग्राफिक या अन्य वेबसाइट पर भी अपलोड किया था। वहीं, पुलिस अधिकारी का यह भी कहना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है, जिसकी जांच कराई जा रही है।

"बस मन करता था तो बना लेता था..."

शुरुआती पूछताछ में जब पुलिस ने आरोपी से इस घिनौनी हरकत के पीछे की वजह पूछी, तो उसने बेहद बेरुक़ी और बेशर्मी से जवाब दिया कि, "इसका कोई खास मकसद नहीं था, बस मेरा मन करता था तो मैं वीडियो बना लेता था।"

परिजन बोले- "पहली गलती है, इस बार माफ कर दें"

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे हैरान करने वाला पहलू तब सामने आया जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची। पहले तो आरोपी की करतूतें सुनकर घरवाले दंग रह गए, लेकिन जब पुलिस उसे ले जाने लगी तो घर की महिलाएं ही उसके बचाव में आगे आ गईं। परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा, "यह इसकी पहली गलती है, इस बार माफ कर दीजिए, आगे से ऐसा नहीं करेगा।" हालांकि, पुलिस ने इस पारिवारिक दबाव को दरकिनार करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सुरक्षा के लिए बरतें ये जरूरी सावधानियां

इस घटना ने समाज और अभिभावकों के सामने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर कुछ बेहद महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं-

निगरानी रखें: महिलाओं और बच्चों को कभी भी अनजान व्यक्तियों के साथ या असुरक्षित व एकांत स्थानों पर न जाने दें।

गुड व बैड टच की शिक्षा: घर के छोटे बच्चों को बचपन से ही 'गुड टच' और 'बैड टच' के अंतर के बारे में समझाएं।

मोबाइल से दूरी: किसी भी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति के मोबाइल से बच्चों के वीडियो या फोटो बिल्कुल भी न बनने दें।

गोपनीय शिकायत: यदि महिलाओं या बच्चों से संबंधित किसी अपराध की जानकारी मिलती है, तो अपनी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखते हुए राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर इसकी तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

Location :  Kanpur

Published :  11 July 2026, 8:55 AM IST

Related News

Advertisement