
कानपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा (Img: Dynamite News)
Kanpur: कानपुर के चर्चित दवा कारोबारी विनीत मीनोचा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड और कोई नहीं बल्कि उसका बेटा सुब्रत निकला। मृतक के बेटे सुब्रत को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, कस्टडी रिमांड पर लिए गए आरोपियों से पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर सुब्रत की भूमिका सामने आई, जिसके बाद सुबह उसका मेडिकल करवाकर मीडिया के सामने लाया गया, जहां उसके द्वारा कई बड़े खुलासे हुए। वही पुलिस को इस पूरे मामले में बहू शालू की कोई भूमिका नही दिखाई दी सारी कहानी सुब्रत द्वारा रची गयी थी।
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के मुताबिक, 5 सितंबर को दवा कारोबारी की हत्या उनके अपार्टमेंट में हुई थी। पोस्टमार्टम में शरीर पर कुल 17 चोटों और घाव के निशान मिले थे। विनित के पूर्व नौकर विशाल गौतम और उसके एक साथी राजकिशोर ने मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। जांच के दौरान पुलिस ने घर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान दो संदिग्ध लोगों के घर में आने-जाने की जानकारी सामने आई।
यह भी पढ़ें - मेरे बाप का चरित्र खराब था और डर था कि जायदाद न बंट जाए: कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बेटे ने कबूला गुनाह
पूछताछ में उस दरमियां पुलिस को पता चला था कि नौकर विशाल गौतम को शालू ने फोन कर घर बुलाया था। पुलिस के मुताबिक, विशाल पहले भी मृतक के मेडिकल स्टोर पर काम कर चुका था और चोरी के आरोप में उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में विशाल ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए पहले शालू की भूमिका बताई, लेकिन बाद में जब कस्टडी रिमांड पर लिया गया और आमने-सामने पूछताछ में उसने कहा कि हत्या की मुख्य योजना सुब्रत भैया ने बनाई थी।
पुलिस के मुताबिक, हत्या के लिए करीब 6 लाख रुपये में सौदा हुआ था। इसमें दो लाख रुपये पहले और बाकी रकम बाद में देने की बात सामने आई। जांच में एक नए मोबाइल नंबर और उससे हुई कॉल्स भी महत्वपूर्ण साक्ष्य बने। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद भी सुब्रत और विशाल के बीच कई बार बातचीत हुई। यही नही विशाल को नया सिम शुभम के नाम से दिया गया था जिससे उसकी पहचान न हो।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि हत्या से पहले डुप्लीकेट चाबी गुमटी से बनवाई गई जहां पर उसका प्रयोग नहीं हुआ यानी ओरिजनल चाभी उसे सुब्रत द्वारा दी गई थी। पुलिस के अनुसार, सुब्रत ने विशाल को घर के अंदर छिपे रहने और पिता के आने पर वारदात को अंजाम देने के निर्देश दिए थे। पहले हत्या को दुर्घटना का रूप देने और बाद में तकिए से दम घोंटकर प्राकृतिक मौत दिखाने की योजना थी। बाद में चाकू से वारदात को अंजाम दिया गया
पुलिस के मुताबिक, सुब्रत ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि करीब 40 से 50 लाख रुपये का कर्ज था। उस पर हर महीने करीब 55 हजार रुपये की किस्त और आर्थिक दबाव था। सुब्रत पर जुआ और शराब से जुड़ी आदतों में भी था। स्टेटस मेंटेन करना भी था लेकिन पैसों की कमी आड़े आ रही थी साथ ही कर्जा भी जिसके बाद उसने पिता की हत्या की योजना पहले ही बनाई थी। यही नहीं सुब्रत अपनी ही मेडिकल स्टोर से पैसों की चाह के लिए वो सामान चोरी करवाता था और विशाल पूरा साथ देता था।
यह भी पढ़ें- “मुझे फंसा दिया…” पति के सामने फूट-फूटकर रोई शालू, अब बेटे सुब्रत की गिरफ्तारी से कानपुर हत्याकांड में आया नया मोड़
सुब्रत पुलिस को हर बार गुमराह करता रहा, लेकिन पुलिस बराबर सुब्रत पर नजर रख रही थी। सुब्रत ने आखिरकार खुद हत्या करवाने की बाद देर रात पुलिस से स्वीकारी और यही नही कर्जा चुकाना और अपनी जरूरतें पूरी करना साथ ही एक और बड़ी बात पुलिस को बताई जहां उसने अपने पिता के कैरेक्टर पर सवाल खड़ा कर दिये, उसने पिता विनीत मिनोचा का अवैध सम्बन्धो का जिक्र किया, उसे डर था कि कोई महिला आकर कही सम्पति पर कब्जा न कर ले। जिसके बाद उसने विशाल गौतम से उनकी हत्या करवा दी। वहीं पूरे मामले में शालू का रोल कुछ समझ नही आया फिलहाल आरोपित सुब्रत को जेल भेज दिया गया है। शालू को अब सुब्रत के बयान के आधार पर इस पूरे प्रकरण में शामिल न होने के बाद राहत मिल सकती है।
Location : Kanpur
Published : 24 September 2026, 3:21 PM IST