Kannauj: हाईवे पर मौत का तांडव! ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, पलभर में उजड़ गई तीन जिंदगियां

कन्नौज के नेशनल हाईवे पर देर रात हुआ हादसा देखकर लोगों की रूह कांप उठी। तेज रफ्तार, जोरदार टक्कर और फिर सड़क पर मची चीख-पुकार ने पूरे इलाके को दहला दिया। मजदूरों से भरे ट्रैक्टर के साथ जो हुआ, उसने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 May 2026, 2:58 PM IST

Kannauj: कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे जा रहे बाइक सवार पर पलट गया, जिससे मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बिगड़ा संतुलन

जानकारी के अनुसार हादसा सलेमपुर बुद्ध विहार नेशनल हाईवे पर हुआ। लखनऊ से मजदूरी कर अलीगढ़ लौट रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर हाईवे से गुजर रहा था। तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क किनारे चल रहे बाइक सवार युवक पर पलट गया। हादसे में बाइक सवार समेत ट्रैक्टर पर मौजूद दो लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पेड़ की डाल पर आराम फरमा रहा था तेंदुआ, जब ग्रामीणों की पड़ी नजर तो उड़े होश; Video Viral

घायल मजदूर ने बताई हादसे की पूरी कहानी

हादसे में घायल अलीगढ़ निवासी अर्जुन ने बताया कि वह लखनऊ में ईंट-भट्टे पर मजदूरी करता है। बारिश के कारण काम बंद होने पर वह अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक तेज रफ्तार वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिसके बाद यह बड़ा हादसा हो गया। अर्जुन ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए थे और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

4 घंटे की बिजली में कैसे बनेंगे डॉक्टर? आधी रात मेडिकल कॉलेज के छात्रों का फूटा गुस्सा, गेट पर धरना

अज्ञात वाहन की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल अर्जुन को तुरंत छिबरामऊ के 100 सैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। एसपी विनोद कुमार कन्नौज ने बताया कि ट्रैक्टर में टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन कंटेनर को पकड़ लिया गया है आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Location :  Kannauj

Published :  22 May 2026, 2:58 PM IST