पश्चिमी सिंहभूम में मर्डर मिस्ट्री से उठा पर्दा, काटेपाड़ा जंगल में मुकेश की हत्या करने वाला फंटुस लागुरी गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर पुलिस ने काटेपाड़ा जंगल के नाले के पास मिले युवक के शव की गुत्थी 24 घंटे में सुलझा ली है। मृतक की पहचान मुकेश बारजो के रूप में हुई है। एसडीपीओ बहामन टूटी ने बताया कि पुरानी रंजिश में हत्या करने वाले मुख्य आरोपी फंटुस लागुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 18 June 2026, 2:26 PM IST

Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के काटेपाड़ा जंगल में मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में फंटुस लागुरी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने प्रेस वार्ता में दी।

नाला के पास मिला युवक का शव

पुलिस के अनुसार, 15 जून को काटेपाड़ा ग्रामीण मुंडा ने सूचना दी थी कि सुखदेवलंगर नाला के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजा। जांच के दौरान मृतक की पहचान छोटामुहुलडीहा निवासी पिता बारजो के बेटे मुकेश बारजो के रूप में की गई।

मिली थी जान से मारने की धमकी

मृतक के परिजनों ने बताया कि मुकेश बारजो का गांव के ही फंटुस लागुरी के साथ विवाद हुआ था और आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद मृतक की पत्नी बुधनी गोप बारजो के आवेदन पर जगन्नाथपुर थाना में मामला दर्ज किया गया।

Jharkhand News: वनांचल एक्सप्रेस बनी तस्करी का अड्डा? 59 लाख के मोबाइल बरामद, दो पकड़े गए

मामले की जांच जारी

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी शाखा की मदद से 16 जून को फंटुस लागुरी, पिता स्वर्गीय सुबेदार लागुरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। छापेमारी दल में रफाएल मुर्मु, बासुदेव मुंडा, टिंकु कुमार दास, विश्वनाथ हेम्ब्रम, मनमथो प्रधान और अभय कुमार शामिल थे। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Location :  jharkhand

Published :  18 June 2026, 2:26 PM IST