हिंदी
जम्मू- कश्मीर के बडगाम में भीषण सड़क हादसा
Srinagar: जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वतरवानी इलाके में शनिवार देर रात टाटा सूमो और डम्पर की भीषण टक्कर हो गई जिसमें 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को आसपास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है।
हादसा वाटरवानी-बडगाम रिंग रोड पर हुआ। अधिकारियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि सूमो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव शुरू किया।
बडगाम में 2 वाहनों की भीषण टक्कर
जानकारी के अनुसार मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में तेज रफ्तार डंपर और सूमो (यात्री वाहन) के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई जिससे 10 लोगों की माैके पर ही माैत हो गई। इसमें कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।
घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक 10 लोगों के मारे जाने की सूचना है।
Srinagar Blast: जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में धमाका, 9 की मौत, 29 घायल
बडगाम के उपायुक्त ने बताया कि बडगाम के पलार में रात करीब 10:30 बजे एक टाटा सूमो वाहन और एक डंपर ट्रक के बीच टक्कर हुई। उन्होंने बताया कि घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
इस बीच, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस दुखद दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री उमर ने X— पर लिखा कि प्रशासन को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायलों के लिए तत्काल चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। दुर्घटना के कारणों की पूरी तरह से जाँच की जाएगी।
श्रीनगर ब्लास्ट में आ गया नया अपडेट, जानें क्या था धमाके का असली कारण?
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल स्थिति को लेकर आगे की जानकारी का इंतज़ार है।
Location : Srinagar
Published : 16 November 2025, 3:19 AM IST
No related posts found.