सिर्फ 3 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी! हाईवे पार करते बुलेट सवार को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा कैमरे में कैद हो गया। पुरकाजी थाना क्षेत्र के फलौदा कट पर सड़क पार कर रहे बुलेट सवार जावेद को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में जावेद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 24 August 2026, 8:47 PM IST

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। हाईवे पार कर रहे बुलेट सवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऐसी टक्कर मारी कि कुछ ही सेकंड में उसकी जान चली गई। हादसे का पूरा मंजर हाईवे पर लगे नगर पंचायत के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो सामने आने के बाद यह दर्दनाक हादसा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फलौदा कट पर हुआ हादसा

घटना पुरकाजी थाना क्षेत्र के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 स्थित फलौदा कट की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक 20 अगस्त की रात करीब 40 वर्षीय जावेद निवासी बरला बाइक से जा रहे थे। बताया गया कि वह फलौदा कट के पास हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी।

बिना माल की सप्लाई, कागजों में करोड़ों का खेल! मुजफ्फरनगर से फरीदाबाद तक ED का बड़ा एक्शन

CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा

इस सड़क हादसे की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना हाईवे पर लगे नगर पंचायत के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। कैमरे में दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार हाईवे पार करने के लिए आगे बढ़ता है और इसी दौरान तेज गति से आती स्कॉर्पियो उसकी बाइक से टकरा जाती है। हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

परिवार में छाया मातम

हादसे में जावेद की मौत की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। एक सड़क हादसे ने परिवार से अपना सदस्य छीन लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक जावेद की मौत से इलाके में भी शोक का माहौल है। हादसे के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

‘पढ़ाई गई तेल लेने, मैडम जी बना रहीं रील’ मुजफ्फरनगर के सरकारी स्कूल में फिल्मी गानों पर थिरकीं शिक्षिकाएं

पुरकाजी चेयरमैन ने वीडियो जारी कर लोगों से की अपील

घटना के बाद पुरकाजी नगर पंचायत अध्यक्ष जाहिर फारूकी ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा कि हाईवे के कट, तिराहे या चौराहे पर बाइक या कार मोड़ते समय जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। दाएं-बाएं और आगे-पीछे देखकर ही सड़क पार करनी चाहिए।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  24 August 2026, 8:16 PM IST