VIDEO: Bihar Election के बीच मोकामा में भारी तनाव; जानें दुलारचंद की हत्या के बाद के हालात

दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में जेडीयू के बाहुबली नेता अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सुरक्षा की व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 2 November 2025, 4:34 PM IST

बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र के पंडारक प्रखंड के भदौर थाना क्षेत्र में जन सुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में जेडीयू के बाहुबली नेता अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सुरक्षा की व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। इस हिंसक घटना में अब तक 80 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। दुलारचंद यादव की हत्या के बाद उनके समर्थकों ने मोकामा से बाढ़ तक बवाल मचाया। गुरुवार को साढ़े तीन बजे जब हत्या हुई, तो ग्रामीणों का आक्रोश इतना बढ़ गया कि पुलिस शव को उठाने में असमर्थ रही।

Location : 
  • Mokana

Published : 
  • 2 November 2025, 4:34 PM IST