“अब हमें कौन संभालेगा?” हाथरस में ट्रेन से गिरे जगदीश की मौत, मासूम बच्चों के सिर से छिन गया पिता साया! मातम में डूबा घर

हाथरस के सासनी में अलीगढ़ जा रहे एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 17 September 2026, 3:51 PM IST

Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र में गुरुवार सुबह ट्रेन से गिरकर करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा गोहाना चौकी के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान गांव नया नगला निवासी जगदीश पुत्र चरण सिंह के रूप में हुई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

अलीगढ़ जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, जगदीश सुबह सासनी रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर अलीगढ़ जा रहे थे। ट्रेन गोहाना चौकी के पास पहुंची, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़े। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

आस्था पर वार और CCTV में कैदवान चेहरा! हाथरस में परशुराम प्रतिमा तोड़ने वाले उस शातिर की तलाश तेज

ग्रामीणों ने परिजनों को दी सूचना

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान करने के बाद उनके परिवार को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। जगदीश का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मजदूरी कर परिवार का करते थे पालन-पोषण

बताया गया है कि जगदीश मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का खर्च चलाते थे। उनकी शादी करीब 17 वर्ष पहले हुई थी। परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि उनका बेटा नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। जगदीश की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।

मस्जिद ढहाए जाने पर भड़की सियासत! हाथरस में CPI कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना पर गोहाना चौकी प्रभारी जोगिंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ट्रेन से गिरने के कारण मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Location :  Hathras

Published :  17 September 2026, 3:51 PM IST