दीवाली पर रोजी-रोटी का संकट और घर में अंधेरा! हमीरपुर में पुल निर्माण से जुड़े श्रमिकों का जीवन अधर में

एक तरफ देश भर में लोग दीपोत्सव दिवाली की तैयारियों में जुटे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिनके घरों में दिवाली से पहले से अंधकार गहराने लगा है। दरअसल, हमीरपुर में पुल निर्माण से जुड़े श्रमिकों के भुगतान विवाद के कारण बड़ी संख्या में मजदूरों के सामने कई तरह के संकट खड़े हो गये हैं।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 7 November 2026, 1:39 PM IST

Hamirpur: दीपावली का त्योहार को लेकर लोग अपने परिवार के साथ खुशियां मनाने की तैयारी में जुटे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर एक नए बाईपास पुल के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के भुगतान को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। इस विवाद के कारण इन मजदूरों के घरों में दिवाली पर अंधकार गहराने की आशंका बन गई है। इसके साथ भुगतान समेत कई तरह के संकटों का भी इनको सामना करना पड़ सकता है। संकटों में घिरे मजदूरों का अब आक्रोश फूटने लगा है।

बाईपास पुल के निर्माण परियोजना से जुड़े एक ठेकेदार छोटू ने सहायक अभियंता पंकज कुमार पर गंभीर आरोप लगाये हैं। ठेकेदार ने इंजीनियर पर मजदूरों की मजदूरी रोकने और भुगतान जारी करने के बदले 12 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। ठेकेदार का कहना है कि मजदूरों ने निर्माण कार्य में कड़ी मेहनत की है, लेकिन उन्हें अभी तक उनकी मजदूरी नहीं मिली है। ऐसे में त्योहार से पहले मजदूरों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी होने का दावा किया जा रहा है।

हालांकि, अधिकारी पर लगाए गए इन आरोपों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

भुगतान रोकने और कमीशन मांगने के आरोप

हमीरपुर में बेतवा बाईपास पुल निर्माण में भ्रष्टाचार की गूंज (Img: Dynamite News)

ठेकेदार छोटू के अनुसार, बेतवा नदी पर बन रहे बाईपास पुल के निर्माण में लगे मजदूरों को अभी तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। उनका आरोप है कि सहायक अभियंता पंकज कुमार भुगतान प्रक्रिया में बाधा डाल रहे हैं। ठेकेदार का यह भी दावा है कि मजदूरों की सैलरी जारी करने के एवज में उनसे 12 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई है।

Hamirpur News: तालाब में मिला आमिर का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप; 2 नवंबर से था लापता

आर्थिक तंगी का सामना कर रहे मजदूर

ठेकेदार का कहना है कि मजदूरों ने पुल बनाने में पूरी लगन से काम किया, लेकिन समय पर मजदूरी न मिलने की वजह से वे अब आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। भुगतान न होने की वजह से मजदूरों को अपने परिवारों का खर्च चलाने में मुश्किलें आ रही हैं। वे अभी भी अपनी उस कमाई का इंतजार कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी।

हमीरपुर में मजदूरों के भुगतान के नाम पर 12% कमीशन मांगने का दावा (Img: Dynamite News)

Hamirpur News: त्योहारों से पहले मिठाई की दुकानों पर छापेमारी, मौदहा में SDM की टीम ने लिए नमूने

जांच और बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग

इन खुलासों ने निर्माण कार्य में पारदर्शिता और मजदूरों के भुगतान को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ठेकेदार ने इन आरोपों की जांच कराने और मजदूरों की बकाया मजदूरी का जल्द भुगतान करने की मांग की है। फिलहाल सहायक अभियंता पंकज कुमार द्वारा 12 प्रतिशत कमीशन मांगने और भुगतान रोकने के आरोप अभी तक प्रमाणित नहीं हुए हैं। संबंधित अधिकारी की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसलिए जांच पूरी होने और विभाग का पक्ष सामने आने के बाद ही इस मामले की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।

Location :  Hamirpur

Published :  7 November 2026, 1:39 PM IST