हमीरपुर में नाबालिग से गैंगरेप करने वाला चचेरा भाई दबोचा गया, दोस्त फरार

हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुई गंभीर आपराधिक वारदात ने सनसनी फैला दी है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरा आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 17 April 2026, 12:46 PM IST

Hamirpur: हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप का खुलासा हो गया। मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा अभी फरार बताया जा रहा है।

राशन लेने निकली थी बच्ची

जानकारी के अनुसार, यह घटना 11 अप्रैल की शाम सुमेरपुर थाना क्षेत्र में हुई। 12 वर्षीय पीड़िता घर से राशन लेने के लिए दुकान पर गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने जब उसकी तलाश शुरू की तो अगले दिन 12 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे वह बदहवास हालत में घर पहुंची। पीड़िता के पिता का कहना है कि घटना से पहले वह सामान्य रूप से घर से निकली थी, लेकिन रास्ते में उसका संपर्क चचेरे भाई फिरोज और उसके दोस्त अरविंद से हुआ। आरोप है कि दोनों उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए।

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी से लौट रहे हेड कांस्टेबल को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ऑन द स्पॉट मौत

परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ मामला

परिजनों के अनुसार, बाद में पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार ने 15 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी अरविंद की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।

पुलिस पर कार्रवाई का दबाव

हमीरपुर का लाल जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद; नम आंखों के बीच पैतृक गांव पहुंचा पार्थिव शरीर

घटना के बाद से इलाके में गुस्सा और आक्रोश का माहौल है। लोग इस तरह की घटनाओं पर सख्त कानून व्यवस्था और तेज कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Location :  Hamirpur

Published :  17 April 2026, 12:46 PM IST