ग्रेटर नोएडा किन्नर हत्याकांड: एनकाउंटर में पुलिस ने हत्यारे को मारी गोली, क्यों हुआ था चांदनी का मर्डर?

ग्रेटर नोएडा के चर्चित किन्नर हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-148 के पास हुई एनकाउंटर कार्रवाई में आरोपी घायल हुआ, जबकि पुलिस अब किन्नर चांदनी की हत्या के पीछे की असली वजह तलाशने में जुटी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 May 2026, 1:48 PM IST

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए किन्नर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 24 मई को ग्राम तुगलपुर में हुई किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी को सेक्टर-148 के पास चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर पकड़ा गया। खुद को पुलिस से घिरता देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया और मौके पर ही दबोच लिया गया।

आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां पुलिस निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल वह तुगलपुर गांव में रह रहा था।

Exclusive Story: न्याय के लिए दर-दर भटक रही ग्रेटर नोएडा में मां बोली-“मेरा बेटा बेइज्जती सह नहीं पाया

असली वजह की तलाश में पुलिस

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की असली वजह जानने में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में आपसी विवाद और निजी रंजिश की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

24 मई को हुई थी सनसनीखेज हत्या

24 मई को तुगलपुर गांव में किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी की हत्या की खबर सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। हत्या के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया और पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना नॉलेज पार्क पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटाई गई थी।

आधी रात को नोएडा में पुलिस एनकाउंटर, संजू हत्याकांड के आरोपी को लगी गोली, एकतरफा प्यार में खेला था खूनी खेल

लगातार की जा रही छापेमारी और मुखबिर तंत्र की मदद से

आखिरकार पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।

Location :  Greater Noida

Published :  26 May 2026, 1:47 PM IST