
पुलिस ने शातिर बदमाश को दबोचा (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Noida: ग्रेटर नोएडा में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में एक शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। यह मुठभेड़ बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में हुई।
जानकारी के अनुसार, बीटा-2 कोतवाली पुलिस क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक अपाचे बाइक पर सवार संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया।
Noida Crime: हाथ में दवा की पर्ची, आंखों में उम्मीद… डॉक्टर का इंतजार करते-करते थम गई सांसें
पुलिस ने बताया कि आरोपी एक शातिर लुटेरा है और लंबे समय से आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था। मौके से पुलिस ने उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद किए हैं। मामले की आगे जांच की जा रही है।
Location : Noida
Published : 7 June 2026, 8:35 AM IST