गोरखपुर में महिला ही निकली महिला की दुश्मन, अश्लील वीडियो बनाकर की ब्लैकमेलिंग, जब सुसाइड पर आई बात तो…

गोरखपुर में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किए जाने से परेशान युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 5 April 2026, 8:04 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर के चौरी चौरा क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। अश्लील वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी से परेशान एक युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में भी आक्रोश फैल गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अश्लील वीडियो बनाकर किया जा रहा था ब्लैकमेल

पुलिस के मुताबिक, इस मामले की शुरुआत तब हुई जब पीड़िता की मां ने थाना चौरी चौरा में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ लोग उसकी बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दे रहे थे।

मोहब्बत में सबकुछ जायज: प्रेमी गया जेल तो प्रेमिका ने किया ऐसा कांड, पुलिस वाले भी हाथ जोड़ते नजर आए

बताया जा रहा है कि आरोपी लगातार युवती पर मानसिक दबाव बना रहे थे। इस ब्लैकमेलिंग और सामाजिक बदनामी के डर से युवती बेहद तनाव में आ गई और आखिरकार उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं इस घटना की खबर फैलते ही इलाके के लोगों में भी गुस्सा देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में थाना चौरी चौरा की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एजाज अहमद पुत्र मोहर्रम निवासी ग्राम डुमरी खुर्द, अंकित पुत्र सुभाष और उसकी पत्नी ज्योति उर्फ तनु निवासी भोपा बाजार (मुण्डेरा बाजार) शामिल हैं।

BIG BREAKING: उत्तर प्रदेश में 266 जजों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

मोबाइल फोन से मिल सकते हैं अहम सबूत

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मोबाइल में घटना से जुड़े अहम साक्ष्य होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3) और 108 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  5 April 2026, 8:04 PM IST