
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Gorakhpur: बढ़ती लूट की वारदातों को देखते हुए कैण्ट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। कुल 48 घंटे के भीतर पुलिस ने 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से छीने गए मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल बाइक को बरामद किया है।
पुलिस ने की आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान कृष्णा कन्नौजिया और राज मौर्या के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों ने बीते 1 और 2 मई को अलग-अलग स्थान पर लोगों को निशाना बनाया था। जो लोग मोबाइल पर बात करते हुए चलते हैं, उनको यह बदमाश निशाना बनाते हैं। बदमाश बाइक पर सवार होते हैं और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।
एसएसपी का सख्त आदेश
एसएसपी के आदेश पर गोरखपुर में अपराधियों के खिलाफ एक्शन लिए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि किसी भी बदमाश को माफ नहीं किया जाएगा। आम जनता के साथ जो भी अपराध करेगा, उसके खिलाफ ठोस और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Location : Gorakhpur
Published : 3 May 2026, 7:44 PM IST