
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (Img: Img: Dynamite News)
Gorakhpur: पिपराइच थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में फैली सनसनी के बीच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया और उन्हें न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को पिपराइच थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक राय होकर वादी के साढ़ू के बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर थाना पिपराइच में मुकदमा संख्या 0375/2026 धारा 191(2), 191(3), 103(1), 61(2) एवं 110 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
ये भी पढ़ें- अब नियम तोड़े तो बचना मुश्किल… देवरिया की सड़कों पर उतरी ट्रैफिक पुलिस, कार्रवाई से मचा हड़कंप
पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर हत्या में नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज गुप्ता निवासी बेलाकांटा, रत्नेश्वर साहनी निवासी माधोपुर तथा संदीप कुमार निवासी माधोपुर, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या की इस वारदात में शामिल अन्य तथ्यों की भी गहन जांच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के बाद आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं और उन्हें न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शुभम कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार अरुण, हेड कांस्टेबल अरविन्द यादव, कांस्टेबल मनीष यादव और कांस्टेबल अभिषेक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Location : Gorakhpur
Published : 3 August 2026, 6:24 PM IST