Gorakhpur Murder: दिनदहाड़े हत्या से दहला बरगदवां, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जानें क्या है मामला…

चिलुआताल क्षेत्र के ग्राम बरगदवां में हुई सनसनीखेज हत्या की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 17 March 2026, 1:00 PM IST

Gorakhpur: थाना चिलुआताल क्षेत्र के ग्राम बरगदवां में हुई सनसनीखेज हत्या की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घटना के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट करने के लिए कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए।

Gorakhpur: चौरी-चौरा हत्याकांड में 4 दोषियों को मिली ये सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना

पुलिस ने की यह कार्रवाई

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने बताया कि “मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 7 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं, जो विभिन्न एंगल से जांच में जुटी हैं। सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, इलाके में एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

Gorakhpur News: शातिर आरोपी लोगों से ऐसे करता था वसूली, गिरफ्तार

ग्रामीणों में दहशत

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन अंदर ही अंदर गुस्सा साफ झलक रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 17 March 2026, 1:00 PM IST