Like और व्यूज का जुनून पड़ा भारी… सड़क पर बाइक स्टंट करने वाले दो युवक पहुंचे जेल, फिर हुआ कुछ ऐसा

गोरखपुर में सड़क पर बाइक स्टंट करने वाले दो युवकों को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो भारी पड़ गया। पुलिस ने वीडियो की जांच कर युवकों की पहचान की और कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया। इतना ही नहीं, स्टंट में इस्तेमाल तीन बाइक भी सीज कर दी गईं।

Gorakhpur: सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए सड़क पर खतरनाक स्टंट करना दो युवकों को भारी पड़ गया। बाइक से स्टंट करते हुए वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही स्टंट में इस्तेमाल की गई तीन मोटरसाइकिलों को भी सीज कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सड़क पर नियमों की अनदेखी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

वायरल वीडियो से हुई युवकों की पहचान

मामला गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ युवक सड़क पर मोटरसाइकिल से खतरनाक तरीके से स्टंट करते नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद गुलरिहा पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और युवकों की पहचान शुरू कर दी। जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान दुर्गेश निषाद पुत्र सूर्यभान निषाद और इमरान अली पुत्र रुआब अली के रूप में हुई। दोनों युवक गुलरिहा थाना क्षेत्र के जैनपुर टोला झगड़हवा गांव के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- Deoria: मेडिकल स्टोर्स में अचानक घुसे ड्रग इंस्पेक्टर, फिर जो सामने आया, देख उड़ गए सबके होश

पुलिस ने हिरासत में लेकर की कार्रवाई

युवकों की पहचान होने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने स्टंट में शामिल तीन मोटरसाइकिलों को भी सीज कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर इस तरह के स्टंट करना बेहद खतरनाक है। इससे न सिर्फ स्टंट करने वाले युवकों की जान खतरे में पड़ती है, बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य लोगों के लिए भी बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

सोशल मीडिया पर नजर रख रही पुलिस

गुलरिहा पुलिस ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर तेज रफ्तार बाइक चलाने, खतरनाक स्टंट करने या यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि युवाओं को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में अपनी जिंदगी और दूसरों की सुरक्षा को खतरे में नहीं डालना चाहिए।

ये भी पढ़ें- रात के अंधेरे में बंट रहा था चोरी का माल, पुलिस की घेराबंदी देख दागीं गोलियाँ; जवाबी कार्रवाई में लंगड़े हुए दो शातिर

पुलिस टीम ने ऐसे दिया कार्रवाई को अंजाम

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में की गई। गुलरिहा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच पूरी कर युवकों तक पहुंच बनाई। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश सिंह और रिजर्व कांस्टेबल अभिनव सिंह शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Location :  Gorakhpur

Published :  7 August 2026, 6:21 PM IST

Related News

Advertisement