छत पर कबूतर उड़ाते ही हुआ तेज धमाका! 220 KV लाइन की चपेट में आए 4 बच्चे, घरों के मीटर फटे

फिरोजाबाद के शांतिनगर में रविवार दोपहर छत पर कबूतर उड़ा रहे चार बच्चे 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन की चपेट में आ गए। तेज धमाके के बाद मीटर फट गया और आग लग गई। हादसे में चारों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 20 September 2026, 6:10 PM IST
google-preferred

Firozabad: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे से शांतिनगर इलाके में हड़कंप मच गया। आसफाबाद 220 बिजलीघर के पास एक मकान की छत पर कबूतर उड़ा रहे चार बच्चे ऊपर से गुजर रही 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन की चपेट में आ गए। तेज धमाके के साथ घर का बिजली मीटर फट गया और आग लग गई। हादसे में चारों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां सभी का उपचार चल रहा है।

कबूतर उड़ाते समय अचानक हुआ धमाका

घटना रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। शांतिनगर निवासी नारायण सिंह के शंखवार मकान की छत पर टीन शेड के पास संजना (16), नीतू उर्फ जान्वी (13), राजन सिंह (8) और उनका मौसेरा भाई ऋषभ (9) मौजूद थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, चारों बच्चे छत पर कबूतर उड़ा रहे थे। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन की चपेट में बच्चे आ गए।

पहले खाई यौन पावर की गोलियां, फिर गर्लफ्रेंड के साथ मौत होने तक बुझाता रहा हवस, पढ़ें फिरोजाबाद की हैरान कर देने वाली कहानी

धमाके की आवाज से मची अफरा-तफरी

हाईटेंशन लाइन में हुए धमाके की आवाज काफी तेज थी। आवाज सुनते ही आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। गली में चूड़ी-बेलन लगाने का काम कर रहे लोग भी घबराकर इधर-उधर भागने लगे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच परिजनों और आसपास के लोगों ने झुलसे बच्चों को वहां से निकाला और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर पहुंचाया।

आसपास के घरों में भी दौड़ा करंट

बताया गया है कि हादसे का असर सिर्फ उस मकान तक सीमित नहीं रहा। आसपास के कई घरों में भी बिजली के मीटर तेज धमाके के साथ फट गए। कुछ जगहों पर आग लगने की सूचना भी सामने आई। अचानक हुए धमाकों से स्थानीय लोग दहशत में आ गए। ट्रामा सेंटर में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. राहुल जैन के मुताबिक, चारों बच्चों की हालत गंभीर है। डॉक्टर ने बताया कि सभी बच्चे करीब 50 प्रतिशत तक झुलसे हैं और उनका उपचार किया जा रहा है।

एक की आंख में घोंपी पेंसिल, दूसरे का फटा कान का पर्दा, फिरोजाबाद के स्कूल में दो मासूमों के साथ हैवानियत

अधिकारी बोले- लाइन के नीचे बने हैं मकान

हादसे के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने ट्रांसमिशन लाइन और मकानों की दूरी को लेकर जानकारी दी। अधीक्षण अभियंता शहरी फिरोजाबाद विजय खेड़ा के अनुसार, 220 केवी की ट्रांसमिशन लाइन अपने निर्धारित मानकों के अनुरूप है। उनका कहना है कि नियमों के अनुसार ट्रांसमिशन लाइन की निर्धारित दूरी के दायरे में मकान नहीं बनाए जाने चाहिए।

डंडे के लाइन की रेंज में आने की बात

ट्रांसमिशन फिरोजाबाद के एक्सईएन अर्जुन सिंह ने बताया कि यह 220 केवी लाइन वर्ष 1984 से पड़ी हुई है। उनका कहना है कि इसके नीचे लोगों ने मकान बना लिए हैं। अधिकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि बच्चे कबूतर उड़ाने के लिए डंडे का इस्तेमाल कर रहे थे और डंडा ट्रांसमिशन लाइन की रेंज में आ गया। अर्जुन सिंह ने कहा कि यदि डंडा सीधे लाइन से छू जाता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

Location :  Firozabad

Published :  20 September 2026, 6:10 PM IST

Related News

Advertisement