फतेहपुर तहसील के बाहर दबंगई करना पड़ा भारी, 5 आरोपियों पर FIR; जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम 

फतेहपुर की सदर तहसील के बाहर मारपीट, गाली-गलौज और असलहों के प्रदर्शन का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने पांच नामजद आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराते हुए सभी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 November 2026, 12:53 PM IST

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सदर तहसील के बाहर मारपीट, गाली-गलौज और हथियार दिखाने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

इतना ही नहीं, सभी फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है।

तहसील के बाहर मारपीट और हथियारों का प्रदर्शन

दरअसल, यह घटना सदर तहसील के पास थाना शहर के थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के मुताबिक, 27 नवंबर को कई लोगों के बीच झगड़ा हुआ था। बात देखते ही देखते मारपीट और गाली-गलौज तक पहुंच गई। आरोप है कि घटना के दौरान कुछ लोगों ने खुलेआम हथियार भी दिखाए।

ये भी पढ़ें- गोरखपुर में मां के प्रेमी ने 5 साल के मासूम की ली जान, पहले किया अगवा, फिर राप्ती नदी में फेंका

पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। SP अभिमन्यु मांगलिक ने की सख्त कार्रवाई मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए SP अभिमन्यु मांगलिक ने पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। सभी पांच फरार आरोपियों पर 25,000-25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

इस तरह पांचों आरोपियों पर कुल 125,000 रुपये का इनाम रखा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें- 15 घंटे की ड्यूटी और रोजाना 3.40 लाख रुपये का टारगेट, नोएडा में आखिर कैसे पकड़ा गया साइबर ठगी का खौफनाक खेल

जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम

पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। उनके संभावित ठिकानों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। लोगों से भी आरोपियों के बारे में जानकारी देने की अपील की गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के बारे में सही जानकारी देने वाले को इनाम दिया जाएगा। जानकारी देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी गई है।

Location :  Fatehpur

Published :  28 November 2026, 12:53 PM IST