
घटनास्थल पर जुटी भीड़ (Img: Dynamite News)
Fatehpur: फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। RVS स्कूल के सामने घरेलू सामान लेने जा रहे किशोर को फतेहपुर से बांदा जा रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान सुजीत मौर्या पुत्र जयकरन, निवासी केवई, थाना राधानगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुजीत घर का सामान लेने के लिए निकला था। इसी दौरान RVS स्कूल के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- आलू की कांवड़ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए सपाई, कन्नौज में प्रदर्शन से गरमाया माहौल, जानिए क्या है किसानों की मांग
किशोर की मौत की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और हंगामा शुरू कर दिया। जाम के चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।
ये भी पढ़ें- बाबा नीब करौरी महाराज की पैतृक संपत्ति विवाद में नया मोड़, छह पौत्रियों ने जताया वारिसाना हक
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। DSP सहित तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस को जाम खुलवाने के लिए लगाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस लोगों को समझाकर यातायात बहाल कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
हादसे के बाद इलाके में तनाव और गम का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग घटना को लेकर काफी आक्रोशित नजर आए।
Location : Fatehpur
Published : 14 September 2026, 3:52 PM IST