Fatehpur News: शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से एक साल तक करता रहा दुष्कर्म, आरोपी मौलवी पर केस

फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप गांव की जामा मस्जिद में रह रहे एक मौलवी पर है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर करीब एक वर्ष तक छात्रा का शोषण किया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 August 2026, 10:56 AM IST

Fatehpur: फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के अनुसार, गांव की जामा मस्जिद में रह रहे मौलवी ने छात्रा से नजदीकी बढ़ाई और शादी का वादा कर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मदरसे में पढ़ने आती थी छात्रा

जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के बंथल शाहपुर गांव निवासी अब्दुल समद करीब दो वर्ष पहले गांव की जामा मस्जिद में मौलवी बनकर आया था। वह मस्जिद के पास संचालित मदरसे में बच्चों को दीनी शिक्षा देता था। पीड़ित छात्रा भी पिछले डेढ़ वर्ष से उसी मदरसे में पढ़ने आती थी। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने छात्रा को अपने विश्वास में लिया और शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा।

यह भी पढ़ें: Fatehpur News: बाहर चश्मे की दुकान, अंदर चल रहा था नर्सिंग होम! खुलासा होते ही स्वास्थ्य विभाग ने जड़ा ताला

रात में छात्रा को लेकर जाने की कोशिश

बताया जा रहा है कि रविवार देर रात आरोपी ने छात्रा को अपने पास बुलाया। जब छात्रा घर पर नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्होंने आरोपी को छात्रा के साथ मुख्य सड़क की ओर जाते हुए देख लिया। परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

पुलिस को दी सूचना

ग्रामीणों की भीड़ और बढ़ते आक्रोश को देखकर आरोपी ने स्वयं डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: Fatehpur News: खंडहर में गोबर और कूड़ा डालने का बुजुर्ग ने किया विरोध तो गंदगी फैलाने वालों ने की बदतमीजी

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। यदि जांच में अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Location :  Fatehpur

Published :  20 August 2026, 10:56 AM IST