“बच्चें इंतज़ार करते रहे, पिता अस्पताल पहुंच गया” फतेहपुर की इस वारदात ने हिलाया जिला

फतेहपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बच्चे को स्कूल से लेने गए व्यक्ति से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने करीब 10 लोगों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने और सामान नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 17 August 2026, 3:17 PM IST

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में स्कूल से बच्चे को लेने गए एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में डर का माहौल होने का दावा किया गया है।

स्कूल से बच्चे को लेने गया था पीड़ित

पीड़ित के अनुसार, वह अपने बच्चे को स्कूल से लेने के लिए रिक्शे से गया था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और अन्य सामान से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित का आरोप है कि जब उसका भाई उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।

Fatehpur News: खंडहर में गोबर और कूड़ा डालने का बुजुर्ग ने किया विरोध तो गंदगी फैलाने वालों ने की बदतमीजी

घर में घुसकर मारपीट का आरोप

प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया कि बाद में करीब 10 लोग लोहे की रॉड और डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे शरीर पर चोटें आईं। इस दौरान घर में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

Fatehpur: टोल प्लाजा पर खूनी झड़प, लाठी-डंडे और धारदार हथियार लहराते पहुंचे उपद्रवी जमकर की तोड़फोड़

पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग

पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उसने अपने और परिवार के सदस्यों की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद से परिवार के लोग भय के माहौल में हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Fatehpur

Published :  17 August 2026, 2:57 PM IST