“Wow क्या खूबसूरत हसीना है… चलो दोस्ती कर लेते हैं”- बस यही से शुरू हुई शख्स की बर्बादी

आगरा के फतेहाबाद में फेसबुक पर विदेशी युवती बनकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को प्रेम और डर के जाल में फंसाकर 24 लाख रुपये की ठगी कर ली। मनी लॉन्ड्रिंग, गिरफ्तारी और आतंकवाद जैसे झूठे आरोपों का डर दिखाकर आरोपी लगातार पैसे वसूलते रहे। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 30 May 2026, 1:47 PM IST
google-preferred

Agra: आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में एक व्यक्ति के लिए फेसबुक पर आई एक फ्रेंड रिक्वेस्ट भारी पड़ गई। प्रोफाइल एक खूबसूरत विदेशी युवती के नाम से थी, जिसे पीड़ित ने बिना शक किए स्वीकार कर लिया। शुरुआत में सामान्य बातचीत होती रही, जो धीरे-धीरे भरोसे और भावनात्मक जुड़ाव में बदल गई।

भारत आने का झांसा और एयरपोर्ट कॉल

कुछ दिनों बाद युवती ने दावा किया कि वह भारत आ रही है। इसके बाद कथित रूप से एयरपोर्ट से एक कॉल आया, जिसमें कहा गया कि उसके पास दस्तावेज पूरे नहीं हैं और उसे हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित को यह भी धमकी दी गई कि वह भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकता है।

डर का जाल: आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

ठगों ने स्थिति को और गंभीर बनाते हुए मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी संगठन से जुड़े होने जैसे झूठे आरोप लगाए। गिरफ्तारी की धमकी देकर पीड़ित को इतना डराया गया कि उसने खुद को बचाने के लिए उनकी बातों पर भरोसा कर लिया। इसी डर का फायदा उठाकर उससे पैसे मांगे जाने लगे।

लोन लेकर 24 लाख रुपये ट्रांसफर

डर और मानसिक दबाव में पीड़ित ने बैंक से लोन तक लिया और अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करता रहा। कई किस्तों में कुल 24 लाख रुपये साइबर ठगों के खातों में पहुंच गए। बाद में जब उसे शक हुआ और उसने जांच की, तो पूरा मामला धोखाधड़ी निकला।

OTT पर आया सस्पेंस का महातूफान, प्राइम वीडियो पर नंबर 1 ट्रेंड कर रही है यह क्राइम थ्रिलर फिल्म!

साइबर थाने में शिकायत, जांच शुरू

घटना का खुलासा होने के बाद पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जिन खातों में पैसे भेजे गए हैं, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला साइबर ठगी के नए और खतरनाक पैटर्न को उजागर करता है।

Location :  Agra

Published :  30 May 2026, 1:47 PM IST

Advertisement