पहले छिपाई पहली शादी, फिर आरिफ से किया निकाह… अब ‘लव जिहाद’ का लगाया बड़ा आरोप; जानें क्या है पूरी स्टोरी

दिल्ली में शुरू हुई एक प्रेम कहानी अब एटा में बड़े विवाद में बदल चुकी है। शादी, निकाह, तलाक और फिर ‘लव जिहाद’ के आरोपों के बीच कई ऐसे खुलासे हुए हैं जिन्होंने पुलिस को भी चौंका दिया। महिला और युवक दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन असली सच क्या है, यह अब जांच का सबसे बड़ा सवाल बन गया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 24 May 2026, 9:25 AM IST

Etah: उत्तर प्रदेश के एटा जिले की एक महिला ने अपने पूर्व पति पर ‘लव जिहाद’ का गंभीर आरोप लगाया, लेकिन जांच के दौरान कहानी में ऐसे मोड़ सामने आए जिसने पूरे मामले को उलझा दिया। आरोप है कि महिला पहले से शादीशुदा थी, लेकिन उसने यह बात छिपाकर दिल्ली में काम करने वाले युवक आरिफ से संबंध बनाए और बाद में शादी कर ली। अब तलाक के बाद दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय प्रशासन तक हलचल मचा दी है। पुलिस भी अब हर पहलू की जांच में जुट गई है क्योंकि दोनों पक्षों की कहानी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग नजर आ रही है।

दिल्ली की फैक्ट्री से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

बताया जा रहा है कि महिला और आरिफ दिल्ली की एक निजी फैक्ट्री में साथ काम करते थे। वहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। महिला का दावा है कि आरिफ ने खुद को ‘आर्यन यादव’ बताकर उससे दोस्ती की और बाद में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। महिला के अनुसार उसे लंबे समय तक यह एहसास नहीं हुआ कि आरिफ मुस्लिम समुदाय से है।

महिला ने आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती हुई तब आरिफ ने अपनी असली पहचान बताई और निकाह करने का दबाव बनाया। महिला का कहना है कि मजबूरी में उसे मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह करना पड़ा। इसके बाद दोनों के यहां एक बेटी का जन्म हुआ, जिसकी उम्र अब करीब 16 महीने बताई जा रही है।

दीपक नागर हत्याकांड इनसाइड स्टोरी: हत्यारों ने सोचा- बाप तो कुछ दिनों बाद अपने आप मर जाएगा, इसलिए बेटे को मार दो

आरिफ का दावा- सच छिपाकर की गई शादी

दूसरी ओर आरिफ और उसके परिवार की कहानी इससे बिल्कुल अलग है। आरिफ का आरोप है कि महिला पहले से शादीशुदा थी और उसने अपनी पहली शादी की जानकारी छिपाई थी। परिवार का कहना है कि शादी के बाद घर में लगातार विवाद होने लगे, जिसके कारण दोनों के रिश्ते खराब होते चले गए। आरिफ का आरोप है कि तलाक के बाद महिला अपनी बेटी को साथ लेकर घर से चली गई और जाते समय नकदी, गहने और अन्य जरूरी सामान भी लेकर फरार हो गई। उसने स्थानीय थाने में इसकी शिकायत भी दी है।

आरिफ के परिवार का दावा है कि जब महिला को पुलिस शिकायत की जानकारी मिली तो उसने खुद को बचाने के लिए ‘लव जिहाद’ का मामला बनाने की कोशिश शुरू कर दी।

थाने पहुंचा मामला

पूरा मामला तब और ज्यादा सुर्खियों में आ गया जब महिला एटा के अवागढ़ थाने पहुंची और लिखित शिकायत देकर आरिफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला ने आरोप लगाया कि उसे धोखे में रखकर शादी की गई और बाद में प्रताड़ित किया गया। हालांकि पुलिस शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के दावों की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जाएगा। महिला की पहली शादी, दिल्ली में हुए विवाह और तलाक से जुड़े दस्तावेज भी जांच के दायरे में हैं।

यूपी में बिजली संकट से हाहाकार, गाजियाबाद-मेरठ के अधिकारी सस्पेंड, सीएम योगी का हाई लेवल मीटिंग आज

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग महिला के आरोपों को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग कानून के कथित दुरुपयोग की बात कर रहे हैं।

Location :  Etah

Published :  24 May 2026, 9:25 AM IST