मैं ही फैसला करूंगा… कहकर बेटे ने उठाई लाठी, कुछ ही मिनटों में उजड़ गया पूरा परिवार

बलरामपुर में एक मामूली पारिवारिक विवाद ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि पूरा परिवार बिखर गया। नशे में धुत बेटे ने गुस्से में ऐसा कदम उठाया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। पिता की मौत हो गई, जबकि मां जिंदगी की जंग लड़ रही हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 July 2026, 12:09 PM IST

Balrampur: बलरामपुर में शनिवार रात जरवा रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप लाल चौराहा क्षेत्र में घरेलू विवाद ने भयानक रूप ले लिया। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपने ही पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हिंसक वारदात में वृद्ध पिता की मौके पर ही सांसें थम गईं, जबकि बीच-बचाव करने उतरी मां गंभीर रूप से चोटिल हो गईं।

क्या है पूरा मामला?

​जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिंटू की नशे की लत और उग्र व्यवहार के चलते घर में अक्सर अशांति रहती थी। शनिवार की रात भी दुकान के स्वामित्व और संचालन को लेकर उसके और परिजनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। बात बढ़ने पर आरोपी ने अपनी मां फूलमती के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के लिए आगे आए 60 वर्षीय पिता कल्लू पर आरोपी ने लकड़ी के भारी डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद, जब मां ने दोबारा अपने पति को बचाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने ईंट उठाकर उनके सिर पर दे मारा।

Chitrakoot: “पाप की सजा… पैर में गोली” चित्रकूट में 50 हजार के इनामी दरिंदे का एनकाउंटर, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा

पुलिस को दी गई सूचना

​चीख-पुकार सुनकर छोटा भाई गोलू और आसपास के नागरिक स्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद कल्लू को मृत घोषित कर दिया। पीड़िता फूलमती का प्राथमिक उपचार जारी है, जिनके सिर और हाथ में गंभीर फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। पारिवारिक वालों का कहना है कि आरोपी के आए दिन के झगड़ों और आदतों से तंग आकर उसका दूसरा भाई राजू पूर्व में ही अलग रहने लगा था।

Balrampur School Inspection: स्कूलों में चल रहा था ऐसा खेल, छापे के बाद खुल गई सारी परतें

​थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देकर भागने की कोशिश कर रहे आरोपी पिंटू को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

Location :  Balrampur

Published :  26 July 2026, 12:09 PM IST